हरदोई, मार्च 5 -- हरदोई, संवाददाता। बिलग्राम में तहसील के कर्मचारियों की मनमानी का कारनामा एक बार फिर सामने आया है। तहसील में मछली पालन के लिए तालाबों के आवंटन के की प्रक्रिया शुरू की गई थी। नियमानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान को तालाब की नीलामी के संबंध में लिखित सूचना देनी होती है। गांव में मुनादी कराई जाती है। तहसील की ओर कोई भी सूचना नहीं दी गई। बैफरिया गांव के प्रधान प्रतिज्ञा ने बताया कि उन्हें इस बात की सूचना तक नही मिली। सेटिंग करके ओने पौने दाम पर तालाब को 10 साल के लिए आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी। इस बात के लिए उन्होंने आपत्ति भी दर्ज कराई है। मामले पर लेखपाल सर्वेश का कहना है कि ग्राम पंचायत में कौन सा तालाब आवंटन हुआ है इस बात की जानकारी उन्हें तक नहीं हुई। उनका कहना है कि आरके की ओर से उन पर फाइल पर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.