टिहरी, मई 3 -- सीडीओ डा अभिषेक त्रिपाठी की उपस्थिति में शनिवार को ग्राम पंचायत कोट पट्टी मनियार विकासखण्ड चम्बा में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग की गयी। क्रॉप कटिंग प्रयोग किए जाने का मुख्य उद्देश्य जनपद में हो रही फसलों की अनुमानित ऊपज के आंकड़ों को प्राप्त किया जाना रहा। इसका उपयोग प्रदेश की खाद्य एवं अर्थ व्यवस्था, विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी एवं सक्षम बनाने की दिशा में किया जायेगा। क्रॉप कटिंग फसल का प्रयोग 30 वर्ग मीटर के प्लॉट में करवाया गया। जिससे प्राप्त ऊपज के आंकड़ें ग्राम एवं तहसीलवार जनपद के माध्यम से प्रदेश एवं भारत सरकार को भेजे जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.