जौनपुर, दिसम्बर 17 -- जौनपुर। लगभग 15.97 एकड़ जमीन जो फर्जी ढंग से कास्तकारों के नाम 50 वर्षों से दर्ज चली आ रही भूमि को पुनः गांव सभा के खातों में दर्ज कराया गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के प्रयास से यह कार्रवाई हुई। जमीन पर कब्जा लेने के लिए उप जिलाधिकारी शाहगंज व बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को नामित किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि पूराअंधरी, तहसील शाहगंज में स्थित गांव सभा सम्पत्ति/भूमियों यथा भीटा, तालाब, बंजर आदि की लगभग 15.97 एकड़ जमीन पर वर्ष 1974 में परगनाधिकारी शाहगंज के कथित/फर्जी आदेश से 16 लोगों ने अपना नाम दर्ज करा लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...