आजमगढ़, फरवरी 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य पद के उपचुनाव में बुधवार को कुल 44.89 फीसदी मतदान हुआ। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होते ही कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांगरूम में मतपेटिकाओं को रखा गया। इसके साथ ही चार ग्राम प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 15 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया। 21 फरवरी को मतगणना होगी। जिले में ग्राम प्रधान के चार और क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक रिक्त पद पर मतदान के लिए छह मतदान केंद्र और 21 मतदेय स्थल बनाए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच पल्हनी ब्लाक की ग्राम पंचायत चंडेश्वर,अहरौला की मतलूबपुर, मुहम्मदपुर की कोइलारी बुजुर्ग, मिर्जापुर की संजरपुर में ग्राम प्रधान और मेंहनगर ब्लाक के विसईपुर में बीडीसी सदस्य पद के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शहर से सटे चंडेश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.