चक्रधरपुर, जनवरी 4 -- चक्रधरपुर, संवाददाता । चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतलिया पंचायत में भवन में शनिवार को जनकल्याण ग्राम विकास मंच आसनतलिया द्वारा नवनियुक्त सहायक आचार्यों, बैंक कर्मियों एवं अभियंता को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम के लिए एक नई पहल हैं। इससे ग्रामीणों को प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक लक्ष्मण महतो ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी जड़ हैं जिसमें समाज एवं गांव का विकास हो सकता हैं। शिक्षा के विकास से ही हम कुरीतियों को दूर कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरुरत हैं। आज के समय में कठिन परिश्रम करना जरुरी है। आसनतलिया ग्राम पंचायत के मुखिया कैरी बोदरा ने कहा कि शिक्षा से ही हम सभी समस्या का हल कर सकते हैं। शिक्षा के विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.