मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 5 -- ब्लॉक जानसठ परिसर में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन विकास खण्ड जानसठ के ग्राम विकास अधिकारियों ने ब्लॉक परिसर में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत क्षेत्रीय ग्राम सचिवों (ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी) से मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त बिना कोई संसाधन उपलब्ध कराने अन्य विभागों के कार्य लिए जाने, अव्यवहारिक ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन बीडीओ विशाखा को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम विकास अधिकारी आलोक भारद्वाज, गौरव सोम, अरुण कुमार, पंकज राणा, प्रिंस सैनी, कमलदास, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.