सीतापुर, फरवरी 18 -- महमूदाबाद, संवाददाता। ग्रामीणों को सेहतमंद बनाने की दिशा में कवायद तेज हो रही है। विकास खण्ड महमूदाबाद के करीब एक दर्जन ग्राम पंचायतों में ओपन जिम क्रियाशील हो चुके हैं। आठ ग्राम पंचायतों में ओपन जिम स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। बीडीओ ने सभी सचिवों को निर्देशित किया कि तय समय सीमा के भीतर ओपन जिम स्थापित कराए जाएं। बीडीओ महमूदाबाद धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में युवाओं, किशोरों और नागरिकों के लिए ओपन जिम स्थापित किये जाने हैं। महमूदाबाद की 20 ग्राम पंचायतों में ओपन जिम बनाने के निर्देश दिए गये थे। जिसके तहत जाफरपुर, जयरामपुर, शिवरूखकलां, बनिगवां, गोडै़चा, भुसना, सदरपुर, मुण्डेरा, सुहेला, बकहुंआ, उस्मानपुर, केदारपुर में ओपन जिम बनकर क्रियाशील हो...