गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम,संवाददाता। खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से खेल उपकरण प्रावधान योजना की अवधि बढ़ा दी गई है। अब ग्राम पंचायतें और नगर निकाय 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि खेल विभाग की ओर से योजना के तहत विभिन्न खेलों के उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इच्छुक संस्थाएं खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकती हैं। योजना में इस बार योग और भारतोलन उपकरण पैकेज को भी शामिल किया गया है, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों की फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वितरित किए जाने वाले उपकरणों में वॉलीबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती और जूडो के लिए 18 पीस का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.