सुल्तानपुर, फरवरी 11 -- सुलतानपुर। जिले की ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले विकास कार्यो में अनियमितता कम होते नहीं दिख रही। यह किसी का आरोप नहीं बल्कि सरकारी आंकड़ा इस बात को कह रहा है, बीते एक वर्ष में 100 से अधिक शिकायती पत्रों की जांच में 50 से अधिक ग्राम पंचायतों में अनियमितता सामने आई। इसमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाइयां भी की गई हैं। इतना ही नहीं अनियमितता मिलने पर कई प्रधानों ने कोर्ट की शरण लेकर कार्रवाई पर रोक लगा दिया है। जिले की 979 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए राज्य वित्त व 15 वॉ वित्त योजना के तहत हर साल करोड़ों रुपए का बजट जाता है। इसके साथ ही वी-बी-जीरामजी (मनरेगा) योजना के तहत हर साल करोड़ों का कच्चा व पक्का कार्य कराया जाता है। जिले की कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्य में अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों की ...