अंबेडकर नगर, दिसम्बर 16 -- भीटी, संवाददाता। मजबूत राजस्व, सशक्त पंचायत विषय पर पंचायत सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण भीटी ब्लाक में हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है, जिसमें बाजार कर, तालाबों का उपयोग, कंपोस्ट खाद, सोलर पैनल और अन्य गैर-कर स्रोतों के माध्यम से राजस्व बढ़ाने के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ओएसआर पोर्टल/एप्लिकेशन के माध्यम से कर संग्रह, अभिलेखों के रखरखाव और ऑनलाइन एंट्री की प्रक्रिया समझाई गई, ताकि पंचायतें आत्मनिर्भर बन सकें। पार्कों में ओपन जिम, जन सेवा केंद्र शुल्क, टूरिस्ट टैक्स, कूड़ा प्रबंधन शुल्क और गोशाला उत्पादों से आय जैसे गैर-कर स्रोतों पर भी जोर दिया गया। पंचायती राज अधिनियम की धाराओं पर भी चर्चा की गई, ताकि नए कर लगाने और वसूलने...