बहराइच, दिसम्बर 16 -- विशेश्वरगंज, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में दो दिवसीय ओएसआर से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण प्रभारी सहायक विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने प्रधानों, पंचायत सहायकों और सचिवों को ग्राम पंचायतों में स्वयं की आय (ओएसआर) बढ़ाने और विभागीय पोर्टल पर एप्लीकेशन के उपयोग की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर आशीष श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के स्रोतों के बारे में बताया। कहा कि 15 हजार से कम आबादी वाली ग्राम पंचायतों द्वारा अर्जित आय का पांच गुना अनुदान सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। फैमिली आईडी के बारे में बताया कि आईडी बनने से पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आसान हो जाएगा। यह एक 12 अंकों की डिजिटल आईडी होगी, जिसमें पूरे परिवार का डेटा दर्ज रहेगा। इससे फर्जीवाड़ा और डुप्लीकेसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.