फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 29 -- फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत सोमवार को ग्राम पंचायतों को स्वयं की आय विकसित करने को प्रेरित किया गया। बारातघर, स्वच्छता यूजर चार्ज, तालाबों का पट्टा आदि में ग्राम पंचायतें शुल्क ले सकती हैं। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में बढ़पुर और राजेपुर ब्लाक के प्रधानों, पंचायत सचिवों की कार्यशाला में आन सोर्स आफ रेवेन्यू पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में राज्य स्तर पर भेजे गये मास्टर ट्रेन धनंजय कुमार ने प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत की आय विकसित करने के बारे में समझाया। डीपीएम जटाशंकर मिश्र ने प्रधानों से कहा कि वह अपने संसाधनों से आय बढ़ा सकते हैं। इससे गांव की अन्य जरूरतें भी पूरी होंगी। डीपीआरओ कार्यालय से भेजे गये नोडल सत्यनरायन सिंह ने प्रधानों और पंचायत सचिवों से कहा कि गांव में ग्रा...