गंगापार, दिसम्बर 16 -- हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील हंडिया में संचालित ग्राम न्यायालय तथा तहसील परिसर का निरीक्षण करने जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी मंगलवार को पहुंचे। इन्होंने ग्राम न्यायालय में संचालित वादों तथा लंबित वादों तथा वार्षिक समीक्षा भी किया तथा ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण पर जोर दिया। जिला जज ने अधिवक्ताओं के अनुरोध पर तहसील परिसर का भी भ्रमण किया तथा व्यापक कमियों को जल्द दूर करवाने का निर्देश एसडीएम को दिया। निरीक्षण के समय न्यायाधिकारी मनोज भास्कर परिषद के अध्यक्ष राजेश्वर नाथ मिश्रा मंत्री सत्येंद्र पांडे, वेद प्रकाश शुक्ला सुभाष तिवारी राजेश मिश्रा रत्नेश मिश्रा अशोक यादव समेत अन्य वकील रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...