पाकुड़, अप्रैल 8 -- महेशपुर। प्रखंड के जयनगरा गांव में मंगलवार को ग्राम देवी मां काली की वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में गांव के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। अहले सुबह से ही मंदिर को धोकर साफ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरु हुआ। जो दोपहर तक जारी रहा। मां काली की वार्षिक पूजा में महिलाओं ने अपने-अपने घरों में पकवान बना उसका प्रसाद चढ़ाया। पुरोहित लक्ष्मण राय ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मां काली की पूजा को परंपरागत ढंग से संपन्न कराया गया। इस दौरान गांव के जुटे लोगों ने एक आस्था के साथ श्रद्धा-भाव से गांव की सुख-शांति व समृद्धि की मंगलकामना की। पूजा समाप्ती के बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। पूजा के सफल आयोजन में गांव के रामप्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, बिनय भंडारी, पिबो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.