रुद्रपुर, जनवरी 21 -- किच्छा। ग्राम दरऊ में कई पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद को सुलझाते हुए तहसीदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने विवादित भूमि की पैमाइश कर मामले का निस्तारण किया। सोमवार को ग्राम दरऊ में डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर लगा था। इसमें बृजपाल, रमेश बाबू, धारा सिंह व साबिर हुसैन, जाकिर हुसैन ने विपक्षियों पर उनकी भूमि जबरन जोतने का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से डीएम ने तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी का शीघ्र विवाद सुलझाने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर त्वरित कार्यवाही करते तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने राजस्व विभाग की टीम के साथ विवादित भूमि की पैमाइश की और भूमि विवाद का निस्तारण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.