बोकारो, फरवरी 1 -- कथारा। गोमिया प्रखंड अंतर्गत बांध पंचायत में पेयजल समस्या को लेकर पंचायत सचिवालय में पंसस चंद्रदेव यादव की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक की गई। तेनुघाट पेयजल आपूर्ति विभाग के सहायक अभियंता शास्त्री शाह, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति एवं यूनिसेक सहयोगी अनिरुद्ध कुमार अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। ग्रामीण प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत में दो-तीन माह से पेयजल समस्या है। झारखंड सरकार की ग्रामीण जलापूर्ति योजना से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। यहां ग्राम जल स्वच्छता समिति का पुनर्गठन किया गया। अध्यक्ष मुखिया मुरली देवी, उपाध्यक्ष पंसस चंद्रदेव यादव, कोषाध्यक्ष जल सहिया पूनम देवी, नैना देवी तथा सदस्यों में वार्ड सदस्य गुलटन यादव, हमीबुन निशा, झुपरी देवी, गौरी देवी, हेमू यादव, बौनी देवी, दिनेश यादव, ...