बाराबंकी, जनवरी 2 -- सिरौलीगौसपुर। स्थानीय विकास खंड की ग्राम पंचायत रामपुरा भवानीपुर में गुरुवार को प्रधान गजाला खातून की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें दो मामलों से संबंधित शिकायतें आईं। जिसका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर सचिव मनीष शुक्ला के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। दूसरी चौपाल रसूलपुर में प्रधान प्रतिनिधि रामतेज सोनकर की अध्यक्षता एवं सचिव आशीष यादव के संयोजन में हुई। जिसमें तीन शिकायतें आयीं, दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर ग्राम रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत मित्र एवं बडी संख्या में गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...