रायबरेली, फरवरी 6 -- सतांव, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र की अटौरा बुजुर्ग ग्राम पंचायत सचिवालय प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में पहुंची सीडीओ को सबसे ज्यादा शिकायतें पेंशन, राशनकार्ड, आवास तथा शौचालय व बिजली बिल को लेकर मिली। कुल आयी 30 शिकायतों के निस्तारण के लिए मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारिओं को निर्देश दिए। शुक्रवार को सतांव ब्लॉक की अटौरा बुजुर्ग पंचायत में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने की। चौपाल में विभिन्न समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी एकत्र हुये। सीडीओ ने फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए साथ ही जबाबदेही भी निर्धारित की। चौपाल में कुल 30 शिकायतें आई। जिसमें पेशन की पांच, परिवार रजिस...