बाराबंकी, सितम्बर 11 -- बाराबंकी। जिले के थाना क्षेत्रों में बुधवार को एक-एक ग्राम पंचायत में चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई मामलों का तत्काल निस्तारण कराया गया। जनपद के जैदपुर, सफदरगंज घुंघटेर, सतरिख, रामसनेहीघाट, कुर्सी सहित सभी थानों में राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में ग्रामवासियों के बीच चौपाल का आयोजन कर उनकी समस्या को सुना गया। इस मौके पर कई समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं जैसे भूमि विवाद, पैसे की लेन-देन, चकमार्ग, नाली सम्बन्धी आदि शिकायतों को मौके पर ही प्राथमिक स्तर पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर ग्राम अपराध रजिस्टर में अंकित विवादित मामलों का अवलोकन कर उनके बारे में जानकारी की गयी एवं मामले की वर्तमान स्थिति के बारे में अन्य जानकारी प्राप्त ...