शामली, दिसम्बर 12 -- शुक्रवार को विकास खण्ड कैराना के ग्राम पंचायत मन्नामाजरा में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ विकास संबंधी योजनाओं की समीक्षा की गई। चौपाल के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड कैराना की सभी ग्राम पंचायतों में आवश्यक विकास कार्यों को तेजी से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र ग्रामीण तक समयबद्ध तरीके से पहुँचाया जाए। उन्होने कहा कि ग्राम स्तर पर चल रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों ने भी पेयजल, सड़क, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी समस्याएँ अधिकारियों के समक...