शामली, जनवरी 16 -- खंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ताहिरपुर भभीसा में पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को विभागीय अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अनिल कुमार ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी कृषि जयदेव कुमार ने किसानों को विशेष रूप से वन विभाग द्वारा संचालित कार्बन क्रेडिट योजना के बारे में जागरूक किया। यह योजना किसानों को पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के...