सिद्धार्थ, फरवरी 7 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। विकास खंड उस्का बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना रहा। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की। चौपाल में डीएम को ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। लाभ भी प्राप्त हो रहा है। इस पर डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित न रहे। आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक पात्रों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.