लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर हर शुक्रवार को लगने वाली ग्राम चौपालों में अब तक निपटी कुल समस्याओं का आंकड़ा छह लाख के पार हो गया है। हर शुक्रवार को प्रत्येक विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाई जाती है। ग्राम्य विकास विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को 1326 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगीं, जिनमें 3295 प्रकरण निपटाए गए। अब तक कुल 1.80 लाख से ज्यादा ग्राम चौपालों का आयोजन हो चुका है और छह लाख से ज्यादा मामलों को इस दौरान निपटाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.