फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बढ़पुर ब्लाक के बुढ़नामऊ में डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने ग्रामीणों की समस्यायें सुनीं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी मौजूद रहीं। विभिन्न अधिकारियों ने अपने अपने विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। एसपी ने साइबर अपराध को ध्यान में रखते हुये लोगों को जागरूक किया। डीएम ने चौपाल में आयी समस्याओं का समाधान समय से कराने के निर्देश दिये। इस दौरान ग्रामीणों ने पेंशन, आवास, पानी की टंकी से संबंधित समस्यायें उठायीं। खंड विकास अधिकारी बढ़पुर योगेश कुमार पांडेय ने भी ब्लाक स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सीडीओ विनोद कुमार गौड़, डीडीओ एसके तिवारी...