मिर्जापुर, जनवरी 10 -- जमालपुर। विकास खंड के हसौली और बिसौरा खुर्द ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। हसौली में आयोजित चौपाल में बीडीओ रक्षिता सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान तूफानी प्रसाद ने वृद्धा पेंशन बनवाने की मांग रखी, जबकि प्यारी देवी और रामगोली ने बाढ़ में गिरे कच्चे मकान के लिए मुआवजा दिलाने की मांग की। बिसौरा खुर्द ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम चौपाल में एडीओ आईएसबी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने नाली पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की मांग प्रमुखता से उठाई। चौपाल में ग्राम सचिव सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...