बिजनौर, जनवरी 9 -- नजीबाबाद की ग्राम पंचायत मानपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों के साथ ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम वासियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण कराया गया। शुक्रवार को ग्राम पंचायत मानपुर में ब्लॉक प्रमुख नजीबाबाद तपराज सिंह देशवाल की अध्यक्षता मे ग्राम चौपाल के तहत अधिकारियों ने ग्राम वासियों की समस्या सुनी और निस्तारण कराया। एक सप्ताह में गांव में लाइट लगवाने व जल निकासी की व्यवस्था कराने का ग्राम वासियों को आश्वासन दिया। ग्रामवासियों ने पशुओं को टीके न लगाए जाने का मामला उठाया। इसके अतिरिक्त पेंशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड आदि समस्याओं का निस्तारण का आश्वासन दिया। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने कहा गया कि सरकार द्वारा जनहित में तमाम योजनाएं चलाई गई है। खंड विकास अधिकारी, सहायक पंचायत विकास अधिकारी,...