सहारनपुर, जनवरी 9 -- शुक्रवार को विकासखंड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत फाकरपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल अव्यवस्थाओं को देखकर खंड विकास अधिकारी का पारा चढ गया। उन्होंने ग्राम पंचायत में चौपाल की गांव में ना देने पर पंचायत सचिव को हड़काया। ग्राम फरकपुर में बीडीओ योगेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। ग्राम चौपाल में अव्यवस्था पाई गयी जिसे देख बीडीयो को गुस्सा आ गया। हद तो तब हो गई जब बीडीओ को चौपाल में फरीयादी ही नदारद मिले। बीडीओ ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओ एवं गांव के जिम्मेदार को बोलकर चौपाल में फरियादियों को बुलवाया। उन्होंने ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव को चौपाल की सूचना गांव में देने पर नाराजगी जताते हुए आगे से मुनादी कर चौपाल के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देने की बात कही। पंचायत सहायक रज़िया ने बताया की उनको 15 महीने...