संभल, जनवरी 9 -- विकासखंड बनियाखेड़ा के पीएम श्री विद्यालय भुलावई में गुरुवार को सुशासन, स्वास्थ्य, आजीविका और शिक्षा की थीम पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डा. राजेन्द्र पैंसिया,सीडीओ गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए गए। ग्राम चौपाल का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। ग्राम चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन योजनाओं और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी देते हुए बताया कि अब पात्र लाभार्थियों को एक लाख रुपये की सहायता दी जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.