गोंडा, जनवरी 29 -- करनैलगंज, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुरसड़ी में करीब एक दर्जन घरों का जल निकासी बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात व घरेलू पानी न निकलने के कारण गंदगी, मच्छर और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी करनैलगंज को शिकायती पत्र देकर बताया कि कैलाशनाथ के घर से राम प्रताप के घर तक पूर्व से पश्चिम की ओर जाने वाली नाली बंद हो गई है। इससे 10-12 घरों का पानी निकल नहीं पा रहा है। ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को कई बार आवेदन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने नाली खुलवाने के साथ-साथ आपसी चंदा लगाकर बंबी (पाइप) डलवाने की अनुमति भी मांगी है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि राम प्रताप से शैलेंद्र के घर तक मुख्य नाले से जुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.