रांची, मार्च 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने बुधवार को सदन में बताया है कि राज्य के सुदूर ग्राम पंचायतों को प्रखंड स्तर से लेकर जिला मुख्यालय स्तर को जोड़ने के लिए झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना-2022 चलाई जा रही है। योजना के तहत अब तक कुल 601 ग्रामीण गाड़ी मार्गों को अधिसूचित किया जा चुका है। विभाग के स्तर पर राज्य परिवहन निगम के गठन का भी मामला विचाराधीन है। अन्य राज्यों में क्रियाशील राज्य पथ परिवहन निगम की वित्तीय स्थिति, उसकी उपादेयता, पूंजीगत व्यय तथा इस पर अर्जित लाभ के सापेक्ष इसका गठन किया जाएगा। कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप के अल्पसूचित प्रश्न में झारखंड राज्य पथ परिवहन निगम का गठन के पूछे सवाल पर मंत्री दीपक बिरुआ ने ये बातें बताईं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.