मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ग्राम कचहरी में पुलिस की भूमिका की बारीकियों से तिरहुत रेंज के चारों जिले के इंस्पेक्टर व थानेदार अवगत होंगे। इसके लिए मुजफ्फरपुर पुलिस लाइन स्थित आनंद भवन में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। थाने पर आने वाले छोटे-मोटे विवाद को सीधे ग्राम कचहरी को रेफर किया जाएगा। इससे पहले बिहार के सभी डीएसपी व एसडीपीओ को पटना में ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग सात चरणों में दी जा रही है। बताया जाता है कि सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में शामिल होंगे। जानकारी हो कि, बीएनएस में 40 ऐसी धाराएं हैं, जिनमें छोटे-मोटे विवाद का सरपंच अपने पंचों के साथ मिलकर ग्राम कचहरी में निबटारा करवा सकते हैं। मारपीट, गाली- गलौज, छोटे-मोटे विवाद में सरपंच अब सीधे ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.