मधेपुरा, जनवरी 4 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत स्थित ग्राम कचहरी परिसर में जमीन विवाद को लेकर हुई जमकर में दोनों पक्ष से चार लोग जख्मी हो गए। बताया गया कि लक्ष्मीपुर भगवती निवासी बेचन शर्मा और मटरु शर्मा के बीच मारपीट की घटना हुई। थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है । दोनों पक्ष से जख्मी हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ श्रीनगर टोला वार्ड पांच में हुई मारपीट में एक महिला दुलारी देवी जख्मी हो गयी। थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया मारपीट की जानकारी मिली है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.