औरंगाबाद, जनवरी 31 -- रफीगंज प्रखंड के ग्राम कचहरियों में विभागीय आदेश के बावजूद अब तक चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति नहीं हो सकी है, जिससे ग्राम कचहरी के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि पंचायती राज विभाग तथा डीएम कार्यालय से निर्गत पत्र में सभी ग्राम कचहरियों में दर्ज वादों के निष्पादन के लिए सूचना तामिल कराने हेतु चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति का स्पष्ट निर्देश दिया गया था। इसी के आलोक में बीडीओ रफीगंज द्वारा रफीगंज, कासमा और पौथू थाना के थानाध्यक्षों एवं सीओ को पत्र भी भेजा गया था। इसके बावजूद आदेश का अनुपालन नहीं हो सका। इस संबंध में एसपी के जनता दरबार में भी लिखित आवेदन देकर विभागीय आदेशों से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्राम कचहरियों के न्य...