हरिद्वार, दिसम्बर 16 -- ग्राम और न्याय पंचायतों में 17 दिसंबर से बहुउद्देश्यीय शिविर लगने जा रहे हैं। इसके जरिये जनसमस्याओं का मौके पर समाधान होगा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। मंगलवार को डीएम मयूर दीक्षित ने शासन के निर्देशों के तहत 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के तहत यह शिविर लगाने के आदेश जारी किए। उन्होंने इसके सफल संचालन के लिए जिलास्तरीय अफसरों को नोडल नामित किया। वे अपने-अपने क्षेत्रों में इन शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। यह बहुउद्देश्यीय शिविर 30 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। 17 दिसंबर को बहादराबाद ब्लॉक की न्याय पंचायत बहादराबाद में डीएम की अध्यक्षता में यह शिविर लगेगा। नारसन ब्लॉक की न्याय पंचायत मुड़लाना, जूनियर हाईस्कूल मंडला, खानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत खानपुर में भी शिविर लगेंगे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.