बहराइच, जनवरी 10 -- बहराइच । सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण, रोगों की रोकथाम तथा पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कमांडेंट सशस्त्र सीमा बल की 70वीं वाहिनी राजन कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में ग्राम अम्बा में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 125 पशुओं का अनुभवी पशु चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त 24 लाभार्थियों को आवश्यक पशु औषधियां एवं विटामिन आदि पूर्णतः निःशुल्क वितरित की गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.