फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 22 -- शमसाबाद, संवाददाता। थाने में दरोगा ने ग्राम अध्यक्ष की पटे से पिटाई कर दी। उसके दो साथियों से अभद्रता कर दी। इससे गुस्साये भाकियू कार्यकर्ताओं ने रविवार की रात शमसाबाद थाने का घेराव कर दिया। थाने के अंदर धरना देकर बैठ गए। दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग शुरू कर दी। किसान रजाई, गद्दा लेकर पहुंच गये । बिगड़ रही स्थिति को देखते हुये सीओ मोहम्मदाबाद रात में किसानों के बीच पहुंचे। विभागीय कार्रवाई का भरोसा देकर विरोध कर रहे किसानों को समझा बुझाकर धरना खत्म कराया। किसानों ने एलान किया कि अगर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुयी तो फिर से थाने का घेराव करेंगे। पपड़ी खुर्द गांव निवासी मोहम्मद रफी खां भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ग्राम अध्यक्ष हैं। इन्होंने सीओ मोहम्मदाबाद को एक पत्र दिया और बताया कि उसने अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.