पिथौरागढ़, नवम्बर 26 -- पिथौरागढ़। सीएम पुष्कर सिंह धामी के पैतृक गांव टुंडी पहुंचकर ग्राम्य सचिव धीराज गर्ब्याल ने लोगों की समस्याएं जानी। बुधवार को सचिव ने टुंडी गधेरे पर चेक डैम निर्माण और सोलर पंपिंग के माध्यम से सिंचाई सुविधा विकसित कर सब्जी उत्पादन और मत्स्य पालन करने के लिए योजना बनाने के आदेश दिए। सिलाई मशीन और प्रशिक्षण, मौन पालन के तहत ग्रामीणों की मांग को देखते हुए अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने को कहा। सचल चिकित्सा दल को रोस्टर तैयार करते हुए गांवों में लगातार क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए। बारमो, मुनाबे, गौछ नयाबाद, अखुली, लछेर, कुनकटिया, धुर्चू समेत अन्य गांवों को क्लस्टर में शामिल कर योजना तैयार करने के आदेश दिए। इस दौरान सीडीओ डॉ. दीपक सैनी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.