शामली, जनवरी 20 -- उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक लिमिटेड में शाखा प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शामली विकास बैंक शाखा के लिए विकास खंड कार्यालय पर आयोजित नामांकन के दौरान एक ही नामांकन दाखिल किया जबकि अन्य प्रत्याशियों नामांकन दाखिल न होने पर हंगामा एवं प्रदर्शन किया। उन्होंने रिर्टर्निंग आफिसर केवल एक नामांकन दाखिल कर गायब होने का आरोप लगाया। त्याशियों का आरोप है कि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए निर्धारित समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक था, लेकिन चुनाव अधिकारी नत्थुराम की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। सबसे पहले गजेंद्र की ओर से नामांकन दाखिल किया गया। इसके बाद शेखर, राम, ईश्वर सिंह, कंवरपाल, विनोद, श्रीपाल करोड़ी, रामकुमार सिलावर, प्रधान बॉबी तथा सचिन पहुंचे वहां चुनाव अधिकारी नहीं मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.