देवरिया, मार्च 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2024-25 में खादी ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने को प्रत्येक विकास खण्ड से 2 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। इसमें खादी ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में खादी ग्रामोद्योगी इकाइयों की स्थापना कराने पर जिले के 32 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चंद्र तिवारी ने चयनित ग्राम प्रधानों को 2 हजार रुपये, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उद्योग को बढ़ावा देने से लोगों की आमदनी बढ़ेगी तथा रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इसमें जिला पंचायत सदस्य अजीत कुमार सिंह, सहायक वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.