चित्रकूट, फरवरी 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। ग्रामोदय विश्वविद्यालय का स्थापना स्मृति दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कुलपति प्रो आलोक चौबे ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित आनंदेश्वर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक किया। इसके बाद हवन व आरती की। मौजूद लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। कुलपति ने पिछले सप्ताह पांच दिवसीय ग्रामोदय महोत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। जिसमें सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के 88, ललित कला में 9, बौद्धिक प्रतियोगिता 12 व खेलकूद प्रतियोगिताओं के 125 विजेता प्रतिभागी शामिल है। इन सभी को कुलपति ने सील्ड, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किया। पुरस्कार वितरण समारोह विश्वविद्यालय के वाल्मीकि सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संयोजन प्रो नंदलाल मिश्र व प्रो घनश्याम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.