समस्तीपुर, जनवरी 30 -- वारिसनगर। वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतमलपुर ग्रामीण हाट में गुरुवार को मोबाइल चोरी करते हुए एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं एक व्यापारिक प्रतष्ठिान के कमरे में बंद कर दिया। चोर की पहचान रौशन राम, पिता मनोज राम के रूप में हुई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलने पर वारिसनगर थाना से 112 की टीम में शामिल एएसआई वष्णिुदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद चोर को अपने साथ वारिसनगर थाना ले जाया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...