मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के आदेश पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं, सेवाओं और मानकों के अनुरूप संचालन की गहन जांच की जा रही है। दो दिवसीय विशेष अभियान में जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के नामित अधिकारी इसमें शामिल हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) की नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति, पंजी संधारण, दवाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता, आधारभूत संरचना तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान देखा गया कि संस्थागत प्रसव, चाइल्ड बर्थ, नवजात शिशु देखभाल, परिवार नियोजन, ओपीडी सेवाएं, लेबर रूम की स्थिति, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, पुरुष एवं महिला वार्ड, पेयजल, प्रकाश एवं विद्युत व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.