बेगुसराय, जनवरी 31 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पहसारा पश्चिम निवासी 27 वर्षीय ग्रामीण स्वच्छताकर्मी तूफान कुमार की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान हो गई। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व उन्हें कुत्ते ने काट लिया था जिसके बाद उन्होंने एंटी रैबीज वैक्सीन भी ली थी। इसके बावजूद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार हालत बिगड़ने पर पहले उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी निर्मला देवी और दो छोटे बच्चे मोहित एवं हेमंत के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़...