बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- चौथे फेज में गांवों में 4450 सोलर लाइट होगी स्थापित बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। राज्य सरकार की सात महत्चाकांक्षी योजनाओं में ग्रामीण सोलर लाइट भी है। ग्रामीण सोलर लाइट के चौथे फेज का काम सोमवार से शुरू हो जायेगा। इस फेज में जिले में 4450 सोलर लाइट स्थापित होगी। डीपीआरओ मनोहर कुमार साहू ने बताया कि इस फेज में ऐसी पंचायत जहां वार्ड की संख्या 12 से अधिक है, वहां लाइट लगेगी। एक वार्ड में 10 लाइट लगाने का लक्ष्य है। गांवों में सोलर लाइट लगाने के लिए 32 हजार से अधिक पोल पहले ही चिन्हित किया जा चुका है। हर वार्ड में 10-10 लाइट लगाये जाने का लक्ष्य है। मुखिया की अनुशंसा पर लाइट की संख्या बढ़ाये जाने का भी प्रावधान है। राज्य सरकार ने ब्रेडा यानि बिहार एनर्जी डेवलपमेंट को सोलर लाइट लगाने और मॉनिटरिंग करने की जिम्मेवारी दी है। हर...