रुडकी, अक्टूबर 5 -- पीड़ित सुशील कुमार निवासी ग्राम मुंडेट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव के ही सुबोध कुमार ने फरवरी 2024 में उनके घर आकर संपर्क किया था। आरोपी ने कहा कि उसके पास आकाशदीप कॉलोनी, रुड़की में 2000 वर्ग फुट का एक प्लॉट है, जिसे वह मात्र 20 लाख रुपये में बेचना चाहता है। पीड़ित ने उसकी बात पर भरोसा कर लिया। आरोपी उसी दिन सुशील को प्लॉट दिखाने रुड़की ले गया। पीड़ित सौदा पक्का करने को तैयार हो गया। इसके बाद पैसे के लेन-देन की प्रक्रिया शुरू हुई। नकद और आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी के बैंक खाते में 16.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन आरोपी ने प्लॉट की रजिस्ट्री करने में लगातार बहाने बनाए। कई बार फोन किया लेकिन वह टालता रहा। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच ...