फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 10 -- नवाबगंज संवाददाता। गांव रसूलपुर घुमईया निवासी सुरेन्द्र सिंह बुधवार सुबह लगभग सात बजे घर पर थे। उसी समय परिवार का ही युवक सुरेन्द्र सिंह के खेत में पानी निकलने बाले रास्ते मे कब्जा करने की नियत से निहास खोदकर भरने लगे। जानकारी होने पर सुरेन्द्र सिंह ने खेत पर जाकर युवक को निहास भरने से मना किया। जिस पर युवक व उसके साथियों ने सुरेन्द्र सिंह को गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज का बिरोध करने पर युवक व उसके साथी सुरेन्द्र सिंह से झगड़ा करने पर आमादा हो गए। थाना पुलिस को सुरेन्द्र सिंह ने युवक सहित तीन नामजद लोगो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...