गुमला, अप्रैल 3 -- भरनो । प्रखंड के सरगांव नदी में लापुंग थाना क्षेत्र के रुगु टोली निवासी 55 वर्षीय तेतरा उरांव साइकिल समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत भरनो स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तेतरा किसी काम से भरनो आया था और घर लौटते समय सरगाओ नदी के पास संतुलन खो बैठा। जिससे वह साइकिल समेत नदी में गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोट आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.