मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 8 -- छपार। गांव बहेडी में स्थित बहुउद्देश्यीय ग्रामीण सहकारी समिति की सामान्य निकाय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के एमडी अशोक शर्मा ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि पुरकाजी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, तकनीकी, वित्तीय सहायता, फसल सुरक्षा और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसलिए सहकारी समितियां किसानों हितों को प्राथमिकता देने, उनकी समस्याओं को समझने और समाधान की दिशा तय करने का लोकतांत्रिक मंच है। जिला सहकारी बैंक के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय बढाने के लिए निरंतर प्रयास रत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश...