सिमडेगा, नवम्बर 27 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के मालसाड़ा पंचायत में गुरुवार को सेवा अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कोलेबिरा विधायक विक्स्ल कोंगाड़ी विशेष रुप से उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश जब आजाद हुआ,उस समय लोग विभिन्नता में एकता का नारा दिया, चूंकि देश को आजाद कराने में सभी समुदाय,सभी जाति,सभी धर्मों के लोगों ने अपना बहुमूल्य योगदान देकर आजादी हासिल किया। फलस्वरूप भारत का संविधान भी बाबा भीमराव अम्बेडकर के नेतृत्व में लोकतांत्रिक ढांचे में सजाकर संविधान का निर्माण किया। जहां सभी जाति, सभी समुदाय और सभी धर्मों के लोग अपने अपने हिसाब से स्वतंत्र होकर अपना सब कुछ संविधान के दायरे में रहकर कर सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य वासियों को अनेकों प्रकार का योजना लाकर लाभान्वि...