एटा, जनवरी 27 -- उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने विकास भवन परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मंगलवार के किया है। धरना प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने सीडीओ डा. नागेन्द्र नारायण मिश्र को दिये ज्ञापन में जिलाध्यक्ष कमल कुमार बाल्मीकि ने बताया है कि लंबे समय से उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया गया है। जिससे पीड़ित कर्मचारियों ने मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है। समस्या का समाधान न होने से वह 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान राधाचरन शर्मा, राहुल कुमार, अमित कुमार, ओमवीर सिंह एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.